- Hindi News
- अरबिंदो स्कूल क्रिकेट मुकाबले में विजेता
अरबिंदो स्कूल क्रिकेट मुकाबले में विजेता
पटियाला। जिलास्तरीय स्कूल गेम्स अंडर 14 क्रिकेट मुकाबले में श्री अरबिंदो इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की। अंडर 14 क्रिकेट का फाइनल मैच पटियाला 3 और पटियाला 2 के बीच खेला गया। इसमें पटियाला 3 ने 108 रनों का टारगेट दिया। इसमें पुखराज ने 38, हरेन ने 21 और युवराज ने 16 रन बनाए। पटियाला 2 सिर्फ 72 रन बनाकर आल आउट हुई। गेंदबाजी में अनुभव ने 3, नमन ने 2 और युवराज ने 2 विकेट झटके। अंडर 17 में पटियाला 2 ने दूसरा स्थान पाया। प्रिंसिपल विनीता लांबा ने टीम को शुभकामनाएं दी।