पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस: पोजीशन पाने वाले सम्मानित

हिंदी दिवस: पोजीशन पाने वाले सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीमहिंद्राकाॅलेज में हिंदी पखवाड़े के दौरान अलग अलग काॅलेजों में पोजिशन पाने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

यूथ कोऑर्डिनेटर डाॅ. मंजू वालिया ने बताया कि काॅलेज की टीम ने पब्लिक काॅलेज समाना में कराई हिंदी भाषण प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्रॉफी के लिए दूसरा और व्यक्तिगत मुकाबले में काजल ने दूसरा और सुनिधि ने चौथा स्थान हासिल किया।

काॅलेज टीम ने शहीद उधम सिंह मैनेजमेंट काॅलेज, महलकलां में कराई भाषण प्रतियोगिता में काजल ने पहला और कविता उच्चारण में सुनिधि ने दूसरा, राष्ट्रीय कविता में सुखविंदर कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल डाॅ. सुखबीर सिंह थिंद ने आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी।

पोजिशन हासिल करने वाले महिंद्रा काॅलेज के स्टूडेंट्स, प्रिंसिपल डाॅ. सुखबीर सिंह थिंद।