- Hindi News
- लाइसेंस रिन्यू कराने वालों की दें लिस्ट: डीसी
लाइसेंस रिन्यू कराने वालों की दें लिस्ट: डीसी
पटियाला। डीसीने तहसील अफसरों को जन सहायता केंद्र स्थित बूथ मालिकों की सूची मांगी है। उन बूथ मालिकों की सूची तैयार करने को कहा है जिन्होंने अब तक अपने लाइसेंस रिन्यू नहीं कराए। नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज ने कहा कि दफ्तरी कर्मचारियों को पत्र मिल चुका है। कर्मचारियों को बेथ मालिकों का ब्यौरा तैयार करने के लिए मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई है। रिपोर्ट तैयार करके डीसी को भेजी जाएगी। आगे क्या कार्रवाई होगी इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर जानकारी दे सकते हैं। जन सहायता केंद्र में 250 से ज्यादा बूथ हैं। तहसील दफ्तर से टाइपिस्ट को छोड़कर सभी बूथ मालिकों को लाइसेंस दिखाने का पत्र भेजा जा चुका है। तहसील द्वारा पत्र जारी होने के बाद जन सहायता केंद्र में यह चर्चा भी सुनने को मिली कि जिन लोगों ने लाइसेंस रिन्यू नहीं कराए उनके या तो लाइसेंस रद होंगे या फिर रिन्यू करवाने को फीस भरनी होगी।