मुलाजिमों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
पटियाला। नगरनिगम में मयूनिसिपल वर्कज यूनियन ने ऑडिटोरियम में विश्वकर्मा जयंती मनाई। भारतीय मजदूर संघ से बलदेव कृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर मांग की गई कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी होनी चाहिए। नगर निगम टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन ने टैंक स्थित यूनियन दफ्तर में विश्वकर्मा जयंती मनाई। यूनियन के महासचिव शविंदर कुमार शर्मा ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। यूनियन सरप्रस्त सुरिंदर गोयल ने भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला।