- Hindi News
- रोष रैली, धरने नारेबाजी करने पर पाबंदी के आदेश
रोष रैली, धरने नारेबाजी करने पर पाबंदी के आदेश
भरोसा मिलने के बाद जल सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर का धरना खत्म
पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने जाम लगाकर नारेबाजी की
मांगों को लेकर पीआरटीसी पेंशनर्स ने बस स्टैंड घेरा
गेस्ट फैकल्टी ने भेदभाव का आरोप लगाया
टेक्निकल वर्करों का वेतन फिक्स करने पर रोष
तीनमहीनेसे पेंशन मिलने से नाराज पीआरटीसी पेंशनर्स ने बुधवार को 2 घंटे के लिए बस स्टैंड का घेराव करके मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बस सेवा ठप रही। पेंशनरों ने मैनेजमेंट के पुतला फूंककर न्याय की मांग की। एसोसिएशन चेयरमैन गुरनाम सिंह दौणकलां सूबा प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल ने कहा कि वो इस तरह का तीखा संघर्ष करने को मजबूर हैं। मैनेजमेंट हर बार उन्हें टाल मटोल कर रही है। पंजाब भर से जुटे पेंशनरों ने चेतावनी दी अगर मैनेजमेंट ने जल्द पेंशन अन्य बकाए जारी किए तो संघर्ष तेज होगा।
यूनियन के उप प्रधान हरी सिंह चमक ने कहा कि पीआरटीसी लावारिस हो गया है। अफसर सीट पर नहीं बैठते। मनमर्जी हो रही है। पीआरटीसी लगातार घाटे में जा रही है, लेकिन मैनेजमेंट पंजाब सरकार बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट उनके सब्र का इम्तिहान ले। उन्होंने सारी उम्र पीआरटीसी की सेवा की है। वो इस विभाग को इस तरह उजड़ने नहीं देंगे।
19सितंबर का किया वायदा
मैनेजमेंटकी ओर से एक्सईएन डीके सूद ने धरना स्थल पर आकर आश्वासन दिया कि 19 सितंबर तक पेंशन की अदायगी कर दी जाएगी। चेयरमैन गुरनाम सिंह ने कहा कि अगर 19 को भी पेंशन मिली तो 20 सितंबर को दोबारा पटियाला बस स्टैंड लड़ीवार भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर राम सिंह सीटू प्रधान, सुरिंदर सिंह बची, हरी सिंह टोहड़ा, जलौर सिंह, गुरमीत सिंह ने भी संबोधित किया।
दोघंटे तक भटकते रही सवारियां: करीबदो घंटे तक बस स्टैंड में सवारियां भटकती रही। पीआरटीसी पेंशनरों ने बस स्टैंड गेट तो ताला जड़ने और चौक पर प्रदर्शन करने के चलते बस सेवा पूरी तरह बंद रही। बाहर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी रही। राजपुरा, सरहिंद रोड पर जाम लगा। लोगों ने कहा कि इस तरह के रोष प्रदर्शनों से आम पब्लिक को काफी परेशानी होती है, इसलिए सरकार को धरना देने वालों से बातचीत करके इनके मसले पहले ही निपटाने चाहिए।
विरोध प्रदर्शन के कारण पैसेंजर्स को परेशानी हुई।
पेंशनर्स ने मांग पूरा होेने पर संघर्ष की धमकी दी।
तीन महीने से प