बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना
पटियाला। जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खाने पीने और घरेलू उपयोगी सामान का एक ट्रक बुधवार को यहां आईआरबी के आईजी परमजीत सिंह ग्रेवाल ने रवाना किया। यह ट्रक पहले अमृतसर एयरपोर्ट जाएगा। जहां से राहत सामग्री जहाज के जरिये जम्मू कश्मीर भेजी जाएगी। भेजे गए सामान में पीने का पानी, पाउडर मिल्क, सूखी मिठाई, घी, राशन और गर्म कपड़े आदि शामिल हैं। अमृतसर से श्रीनगर यह सामान भेजने का जिम्मा एसजीपीसी संभालेगी। आईजी ग्रेवाल ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी लोगों को सहायता के लिए आगे आना चाहिए।