- Hindi News
- पीयू में हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा
पीयू में हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा
पीयूकेहिंदी डिपार्टमेंट द्वारा डाॅ. रवि कुमार अनु की अगुवाई में हिंदी दिवस मनाया गया। समागम की प्रधानगी वीसी डाॅ. जसपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आज के ग्लोबलाइजेशन के दौर में हमारी भाषाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कम्यूनिकेशन की नई तकनीकों से आज भाषाओं के असली रूप बदलते जा रहे हैं।
प्रोग्राम में हाजिर विद्वानों ने हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति को लेकर भी विचार विमर्श किया। चीफ गेस्ट डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डाॅ. कुलबीर सिंह ढिल्लों गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के मुखिया सुधा जतिंदर ने अपने विचार दिए। यहां डाॅ. सुखविंदर कौर बाठ, डाॅ. रवि दत्त कोशिश, डाॅ. राम निवास शर्मा, डाॅ. नीतू कौशल, डाॅ. रजनी प्रताप, डाॅ. राजिंदर सिंह बराड़ और अन्य मौजूद रहे।
पीयू के हिंदी डिपार्टमेंट में हिंदी दिवस सेलिब्रेशन के दौरान बोलते चीफ गेस्ट।