पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली मेकिंग में रमनदीप और सुखचैन जीती

रंगोली मेकिंग में रमनदीप और सुखचैन जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूबसूरतरंगोलीबनाकर रमनदीप कौर और सुखचैन कौर ने पटियाला काॅलेज ऑफ एजुकेशन में कराए गए टैलेंट हंट प्रोग्राम में पहला स्थान पाया। पहले दिन हुए ऑफ स्टेज इवेंट्स में रंगोली बनाना, सेवियां वटणा, मेहंदी लगाना, फाइल फोल्डर मेकिंग, मिट्टी के खिलौने बनाना, कोलाज मेकिंग आदि के मुकाबले हुए।

रंगोली मेकिंग में शक्ति और प्रवीना ने दूसरा, प्रियंका और संगीता ने तीसरा स्थान पाया। कोलाज मेकिंग में नीतू बावा पहले स्थान पर रही। फ्लॉवर मेकिंग में सुखजीत कौर पहले और गुरप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। ईनू मेकिंग में कुलबीर कौर ने पहला और मनजीत कौर ने दूसरा स्थान पाया। सेवियां वटणा में सुनीता रानी ने पहला और सुखविंदर कौर ने दूसरा स्थान पाया। स्टेज आइटम में स्टूडेंट्स ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, लोकगीत, गजल, सिठणियां, सुहाग, कविता और स्किट की पेशकारी दी। सोलो डांस में कंवलप्रीत कौर पहले, हरप्रीत कौर दूसरे और रीतू तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत में प्रवीना ने पहला स्थान पाया। इस दौरान अनु बेस्ट सिंगर बनी। ग्रुप डांस में सुमनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, बबनप्रीत कौर और रूपिंदर कौर ने पहला स्थान पाया। स्किट में जसप्रीत कौर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड मिला। मॉडलिंग में बेस्ट ड्रेसअप सुमनप्रीत कौर और चीयरफुल स्माइल का अवाॅर्ड अंकुश को मिला।

पटियाला काॅलेज ऑफ एजुकेशन में टैलेंट हंट प्रोग्राम के दौरान मॉडलिंग इवेंट में भाग लेती स्टूडेंट्स।