- Hindi News
- समाना में कृष्णा मार्केट और हलवाई बाजार की दुकानें बंद
समाना में कृष्णा मार्केट और हलवाई बाजार की दुकानें बंद
समाना। एकसाथ 6 लोगों की मौत के बाद से शहर बंद रहा। कृष्णा मार्केट हलवाई बाजार की दुकानें बंद रहीं। गौरव की हलवाई बाजार में करियाने की दुकान थी। उसके दूसरे दोस्त अंकुश बूट का कारोबार करता था। यहां पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, परनीत कौर के ओएसडी हरिंदर सिंह जौकड़िया, एसडीएम अमरेश्वर सिंह, डीएसपी सुखदेव विर्क, कपूर चंद बांसल, कुलदीप सिंह नसूपुर, अशोक मौदगिल, डॉ. प्रेमपाल, यशपाल, हीरा जैन मौजूद रहे।
तीनसाल पहले हई थी शादी : कैबिनेटमंत्री रखड़ा ने पटियाला में दाखिल क्लीनर का फ्री इलाज कराने का ऐलान किया। इसके लिए उन्होंने एसडीएम समाना सिविल सर्जन डॉ. एचएस बाली की ड्यूटी लगाई। बता दें कि गौरव शहर के एक पत्रकार अशोक कुमार का भतीजा था। विधायक परनीत कौर मृतक के घरवालों से मिलने पहुंची। वह भिवानी राम किरयाना वाले, विनोद कुमार बूट हाउस वाले और पिकअप वैन के ड्राइवर मक्खन सिंह के घर पहुंची। पंजाब सरकार से मिले सीएम परकाश सिंह बादल के शोक संदेश को पढ़कर सुनाया गया। बैंक गली निवासी लोकराज के बेटे गौरव कुमार की शादी 6 फरवरी 2012 को हुई थी। शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट के लिए वह पटियाला आया था। फंक्शन पूरा होने के बाद सभी समाना लौट रहे थे। वरना को गौरव चला रहा था। लेकिन पिकअप ड्राइवर की जल्दी के चलते हादसा हुआ।
मक्खन राम
गौरव
सोनी
अर्चना
एक साथ जब मृतकों की चिताएं जलीं तो सभी के चेहरे गमगीन दिखे।
छह की मौत के बाद बंद रहीं दुकानें।
अंकुश