नवजात के कत्ल में अनजान पर केस
पटियाला। बडूंगरचौक पर हुए एक नवजात बच्चे के कत्ल के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला करीब दो हफ्ते पहले का है, जब एक आवारा कुत्ता नवजन्मे बच्चे का सिर लेकर बडूंगर चौक के पास गुजर रहा था। एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम में बच्चे का कत्ल किया जाना पाया गया।