पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू: बलकार को थी लीवर की बीमारी

स्वाइन फ्लू: बलकार को थी लीवर की बीमारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइन फ्लूसे पटियाला में तीसरे मरीज बलकार की मौत के बाद सेहत महकमे ने मेडिकल चेकअप जागरुकता कैंप लगाया। सिविल सर्जन डाॅ. एचएस बाली ने बताया कि बलकार को उसके परिवार वालों ने 5 फरवरी को सांस की तकलीफ होने के चलते ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत सीरियस होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। महकमे ने बलकार के तीन फैमिली मेंबरों को टेमीफ्लू की गोलियां दीं। सिविल सर्जन ने बताया कि ज्ञान सागर की रिपोर्ट के अनुसार मरीज लीवर की बीमारी से पीड़ित था। गांव रीठखेड़ी में लगाए कैंप में एपिडिमोलॉजिस्ट डाॅ. गुरमीत सिंह ने बीमारी के बारे में बताया। डाॅ. नीलम बग्गा ने दवा बांटी।

पीजीआईभेजी सस्पेक्टेड मरीज का सैंपल : संगरूरसे शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल आए स्वाइन फ्लू के सस्पेक्टेड केस नीलम रानी का सैंपल शनिवार को पीजीआई भेजा गया है। नीलम प्रेग्नेंट है और उसकी हालत गंभीर थी। बता दें राजिंदरा अस्पताल में वेंटीलेटर की सुविधा नहीं है। रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। उसके बाद ही कहा कुछ जा सकता है।

टेमीफ्लू का स्टॉक शुक्रवार को खत्म, शनिवार को पहुंचा

स्वाइनफ्लू के लिए मरीजों को दी जानी वाली मेडिकल टेमी फ्लू का स्टॉक शुक्रवार को खत्म हो गया था। सिविल सर्जन दफ्तर ने शनिवार को यह मेडिकल एमरजेंसी हालत में मंगाई। मरीजों के रिश्तेदार स्टाफ को मेडिसन दी। राजिंदरा प्रबंधन ने बताया कि शुक्रवार को स्टाक खत्म हो गया था। शनिवार को दवाअों का स्टॉक अस्पताल पहुंचा।