पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर टीचर्स ने फूंका सरकार का पुतला

बस स्टैंड पर टीचर्स ने फूंका सरकार का पुतला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। रोपड़में टीचर्स पर लाठीचार्ज करने और झूठे पर्चे दर्ज करने के खिलाफ एसएसए, रमसा टीचर्स यूनियन की पटियाला इकाई और पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा नेहरू पार्क और शहर के अलग अलग जगहों पर होते हुए बस स्टैंड चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। साथ ही 14 फरवरी को रोपड़ रैली में टीचर्स परिवार समेत पहुंचने का ऐलान किया। सूबा कनवीनर अतिंदरपाल ने कहा कि सरकार पिछले 6 सालों से एमएचआरडी के निर्देशों का उल्लंघन कर रही है। महिला टीचर्स को डब्ल्यूएचओ के नियमों के उलट सिर्फ तीन महीने के लिए प्रेग्नेंसी लीव दी जा रही है। रोपड़ जेल में बंद साथियों के हौसले बुलंद हैं और नेता हरदीप टोडरपुर और स्टूडेंट नेता रणबीर रंधावा भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

पीएसयू जिला प्रधान गुरमंत कौर, सरकारी टीचर्स यूनियन से परमजीत सिंह, संदीप सिंह, 3442 टीचर यूनियन से विक्रमदेव सिंह, मनप्रीत सिंह, राजवी लोहटबधी, बलराज जोशी, हरजीत सिंह, राम चंद, परमवीर सिंह, हनी गर्ग, इकबाल सोमिया, चमकौर सिंह, नवदीप समाना, जसवंत सिंह, जय सिंह, लखविंदर सिंह, अवनीश कुमार, राकेश कुमार, भरत कुमार, गगन काठ मट्ठी, चमकौर सिंह, हरमिंदर सिंह, सिमरनजीत कौर मौजूद रहीं।

सरकार का पुतला फूंकते रमसा, एसएसए टीचर्स अन्य।