पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालतू पशुओं को ले जाते 4 गिरफ्तार

पालतू पशुओं को ले जाते 4 गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। थानाअर्बन एस्टेट इलाके से चार लोगों को पालतू पशु ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में राजीव खन्ना निवासी जंड गली की शिकायत पर आरोपी अफजल, सलमान, बिफाकत अनीस निवासी सहारनपुर यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार राजीव मोटरसाइकिल से राजपुरा से पटियाला की तरफ रहा था, रास्ते में खड़े ट्रक से उसने कटड़े कटड़ियों की आवाजें सुनीं। अर्बन एस्टेट फेस तीन के नजदीक उसने पुलिस के साथ मिलकर इस ट्रक को रोका और इसमें से पालतू पशु बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए।