पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटिफिकेशन की वेट कर रहे कारोबारी

नोटिफिकेशन की वेट कर रहे कारोबारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा विरदी। पटियाला v.pratibha@dbcorp.in

एक्साइज एंडटैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 2013 में लागू किए स्टॉक पर इनपुट क्रेडिट टैक्स चाहे सरकार ने वापस ले लिया है पर 6 महीने बाद भी इसकी नोटिफिकेशन नहीं हुई है। जिससे कारोबारियों में कंफ्यूजन है।

महकमे का कहना है कि वो स्टॉक पर टैक्स ले नहीं रहे हैं। फिर भी कारोबारियों की मांग है कि ये टैक्स जब खत्म ही कर दिया है तो नोटिफिकेशन होना भी बहुत जरूरी है। जब लागू करने की नोटिफिकेशन हो सकती है तो खत्म करने की क्यों नहीं। 29 जुलाई को वर्बली सरकार ने कहा था कि ये टैक्स नहीं लिया जाएगा। कमिश्नर अनुराग वर्मा का कहना है कि नोटिफिकेशन जल्द होगी। टेक्निकल रीजन से नोटिफिकेशन लेट हो गई है।

2013 सितंबर में सरकार ने नए नियम के तहत जो निर्देश जारी किए थे, उसमें कारोबारी के पास जो स्टॉक होगा, उस पर टैक्स लगेगा। जिसका बाद में कारोबारियों ने विरोध जताया था। उन्होंने टैक्स भरने का ऐलान किया था। कंट्रोवर्सी में आने के बाद डिपार्टमेंट ने इस एक्ट के तहत स्टॉक पर टैक्स भराया भी नहीं और किसी कारोबारी ने भरा। नियमों के तहत अलग-अलग कमोडिटी पर 12 से 14.30 फीसदी तक टैक्स लगना था। चाहे स्टॉक से कारोबारी का माल बिका हो या हो। गोदाम में माल है तो उस पर टैक्स लगेगा।

कारोबारियों ने पटियाला बंद की कॉल की थी

कारोबारियोंने टैक्स भरने से मना कर दिया था। टैक्स के खिलाफ 30 जुलाई 2014 को कारोबारियों ने पटियाला बंद की कॉल की थी। ठीक इससे एक दिन पहले सरकार ने टैक्स खत्म कर दिया। नोटिफिकेशन अभी तक नहीं हुई। सीपीएस एनके शर्मा और डिप्टी सीएम तक पहुंचाया। सरकार के मन में कहीं ये बात है कि इस टैक्स को किसी भी टाइम शुरू कर दिया जाए क्योंकि नोटिफिकेशन के बिना कारोबारी के पास लिखित में कुछ नहीं है। अगर कोई डिपार्टमेंट का अफसर आकर स्टॉक पर टैक्स मांग ले तो कारोबारी क्या बोलेगा।

टैक्स चुकाकर माल खरीदता है कारोबारी: राजेश

^व्यापारबचाओ संघर्ष कमेटी के उपप्रधान राजेश गर्ग और नरिंदर गोयल ने कहा कि चाहे शहर का कोई भी कारोबारी हो, अगर वो सामान खरीदता है तो उस पर टैक्स चुकाते हैं। अगर ऐसे ही हर बार स्टॉक पर टैक्स देते रहे तो कारोबारी का बहुत ज्यादा नुकसान होगा। फिर वो खुद क्या कमाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इनपुट क्रेडिट टैक्स भी स्टॉक पर लगाया था। जिससे अलग हानी व्यपारियों को झेलनी पड़ती है।