- Hindi News
- ‘सम्मान अधिकारों के प्रति लोगों को अवेयर करने की जरूरत’
‘सम्मान अधिकारों के प्रति लोगों को अवेयर करने की जरूरत’
पटियाला।’ह्यूमन राइट्स:इंडियन एंड इंटरनेशनल पर्सपेक्टिव इन 21 सेंचुरी’ विषय को लेकर राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में नेशनल सेमिनार का आयोजन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. निष्ठा जसवाल ने कुंजीवत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि देश का कानून हर तरह की हिंसा के साथ अच्छे तरीके से डील कर रहा है। आज जरूरत लोगों को सम्मान और मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने की है। इसके अलावा महिलाओं, मजदूरों, अनपढ़ और पिछड़े वर्गों पर गौर करने की जरूरत है। इस दौरान सेमिनार पांच सेशन में करवाया गया। वीसी डॉ. परमजीत सिंह जसवाल ने बताया कि सेमिनार में 300 पेपर रिसीव हुए थे और इनमें से 200 पेपर सेमिनार में पेश करने के लिए सलेक्ट किए गए। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. जीआईएस संधू समेत अन्य मौजूद रहे।