पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने कॉलेज में लगाए गुलाब के पौधे

स्टूडेंट्स ने कॉलेज में लगाए गुलाब के पौधे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। महिंद्राकॉलेज में रोज डे के मौके पर स्टूडेंट्स और स्टाफ ने मिलकर कॉलेज ग्राउंड में गुलाब और अलग अलग किस्म के पौधे लगाए। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि वातावरण दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है। इसे बचाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ और खुश्बूदार फूलों के पौधे लगाए जाने चाहिए। स्टूडेंट्स को अपने घर में फल और फूल के पौधे लगाने चाहिए। मौके पर प्रो. जोगिंदर सिंह, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. रवि गर्ग, प्रो. तृप्ति शर्मा, प्रो. निष्ठा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।