- Hindi News
- इमाम पर देशद्रोही का केस दर्ज करने की मांग
इमाम पर देशद्रोही का केस दर्ज करने की मांग
शिव सेनाबाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरीश सिंगला की अगुवाई में शिव सैनिकों ने शाही इमाम अब्दुल बखारी का पूतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।
सिंगला ने कहा कि दिल्ली विधान सभा का चुनाव प्रचार बंद होने के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम अब्दुल बखारी द्वारा यह कहना गलत है कि सभी मुस्लिम भाजपा के खिलाफ वोट करें और आम आदमी पार्टी को वोट दें। उन्होंने कहा कि एेसी बयानबाजी करने से देश का माहौल खराब हो सकता है। सिंगला ने कहा कि हिंदुस्तान के खिलाफ बोलने वाले व्यक्ति को यहां रहने का कोई हक नहीं है।
शिव सैनिकों ने केंद्र सरकार से शाही इमाम पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यहां राकेश अटवाल, शंकर भारद्वाज, अशोक कुमार, हैरी शर्मा, रविंदर, नरिंदर गोल्डी, प्रवीन बलजोत, रमनदीप हैप्पी बग्गा मौजूद रहे।
शाही इमाम का पूतला फूंककर रोष प्रदर्शन करते हुए हरीश सिंगला अन्य।