- Hindi News
- किताबों का पंजाबी में अनुवाद पर वर्कशॉप शुरू
किताबों का पंजाबी में अनुवाद पर वर्कशॉप शुरू
राष्ट्रीय अनुवादमिशन और सरकारी महिंद्रा कॉलेज द्वारा ज्ञान भरपूर किताबों का पंजाबी में अनुवाद विषय पर 7 दिन की वर्कशॉप का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल जसबीर सिंह बोपाराय ने किया। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप से विद्वान अनुवाद की बारीकियों को अच्छी तरह समझ सकेंगे।
वर्कशॉप कोऑर्डिनेटर डॉ. इंद्रजीत सिंह चीमा ने बताया कि वर्कशॉप में 50 से ज्यादा अंग्रेजी और पंजाबी के विद्वान और स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। समारोह के प्रधान डॉ. एनके डोगरा ने कहा कि ज्ञान का अलग-अलग भारतीय भाषाओं में अनुवाद एक चुनौती है। मिशन से पहुंचे संदीप सिंह ने बताया कि देश में बोली जाती 22 भाषाओं में ज्ञान पर आधारित पाठ पुस्तकों का अनुवाद कराया जा रहा है। समागम के विशेष मेहमान डॉ. बलदेव सिंह चीमा ने पंजाबी अनुवाद की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला।
महिंद्रा कॉलेज में वर्कशॉप के दौरान मुख्य मेहमान को सम्मानित करते हुए वाइस प्रिंसिपल जसबीर सिंह अन्य।