बलबीर ग्रुप ने मेंबर्स से मांगा एक मौका
पंजाबी यूनिवर्सिटीक्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव प्रचार का दौर शनिवार को भी जारी रहा। बलबीर सिंह ग्रुप और जसपाल सिंह कोछड़ ग्रुप ने अपने-अपने मेंबर्स के साथ मीटिंग की। 11 फरवरी से पहले पहले प्रचार में तेजी लाने के लिए प्लान बनाया। अपने संबंधित क्लास अफसरों को फोन के जरिए एसएमएस भेजकर वोट डालने अपील की। हर साल होने वाले क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव 11 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक साइंस ऑडिटोरियम में होंगे। इसमें सूक्ष्म यंत्र केंद्र के बलबीर सिंह अरोड़ा और भाई काहन सिंह नाभा लाइब्रेरी के जसपाल सिंह कोछड़ प्रधान पद के लिए आमने सामने हैं।
पिछले साल प्रधान रहे जसपाल कोछड़ अपने किए गए कामों को गिनवाकर अफसरों को अपनी तरफ करने में लगे हैं। कोछड़ एजेंडे में शामिल कामों को पहल के आधार पर कराने का विश्वास दिला रहे हैं। वहीं बलबीर सिंह जो क्लास के लिए पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके एजेंडे में कई नए कामों का ब्यौरा शामिल है। इन कामों को एक साल में कराने का भरोसा देते हुए बलबीर उन्हें वोट डालने अपील कर रहे हैं।
दोनों ही ग्रुपों को प्रधान अफसरों की लटकी मांगो और रुके कामों को जल्द पूरा करने की बात कहकर वोट मांग रहे हैं। वहीं पिछली बार जसपाल कोछड़ के एंटी रहे गुरलाल सिंह इस बार उनके ग्रुप में शामिल हुए हैं और सेक्रेटरी पोस्ट के लिए लेखा शाखा की गगनदीप कौर के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। पिछली बार कोछड़ ग्रुप में रहे स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के कोच जसबीर सिंह ग्रुप को छोड़कर बलबीर ग्रुप में शामिल हो चुके हैं और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए हरपाल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बलबीर सिंह अरोड़ा का कहना है कि चाहे वो क्लास के लिए नए हैं पर सालों से बी क्लास मुलाजिमों के लिए काम करते रहे हैं। यहां के क्लास से लेकर दर्जा चार मुलाजिमों तक सभी की परेशानियों को अच्छे से जानते हैं। इसलिए अगर क्लास अफसर उन्हें एक मौका देंगे तो वो उनकी दिक्कतों को दूर करने का हर सफल प्रयास करेंगे। वहीं जसपाल सिंह कोछड़ कहते हैं कि उन्होंने एक साल में क्लास अफसरों के बहुत से रुके काम ठीक करवाए हैं।