- Hindi News
- जालंधर स्पोटर्स विंग के ट्रायल 9 से 14 फरवरी तक होंगे
जालंधर- स्पोटर्स विंग के ट्रायल 9 से 14 फरवरी तक होंगे
स्पोटर्स विंग के लिए हॉकी का ट्रायल 9 से लेकर 14 फरवरी के बीच सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होगा जबकि गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 13 से 18 फरवरी के बीच फुटबाल के ट्रायल होंगे। एथलेटिक्स का ट्रायल 16 से लेकर 21 फरवरी के बीच स्पोटर्स स्कूल में होगा। अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के अलग-अलग दिन ट्रायल होंगे। शूटिंग का ट्रायल 17 और 18 फरवरी को गांव बादल में होगा जबकि बॉक्सिंग का ट्रायल 23 और 24 फरवरी को पोलो ग्राउंड पटियाला में होगा।