पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसेक ने बच्चों को डांस सिखाया

आईसेक ने बच्चों को डांस सिखाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। थापरयूनिवर्सिटी की आईसेक संस्था द्वारा बाल कलाकार प्रोग्राम के तहत एक हजार स्लम एरिया के जरूरतमंद बच्चों का डांसिंग और सिंगिंग प्रोग्राम करवाया गया। इसमें आईसेक मेंबर्स और टीयू स्टूडेंट्स ने मिलकर बच्चों के लिए विशेष वर्कशॉप करवाई। जिसमें उनके टैलेंट के हिसाब से उन्हें सिंगिंग और डांसिंग सिखाई गई। दोपहर के सेशन में बच्चों ने सिखाए गए आर्ट को पेश किया। मौके पर एमपी डॉ. धर्मवीर गांधी ने विशेषतौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की समाजसेवी संस्थाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इन स्लम एरिया के जरूरतमंद बच्चों के लिए सिर्फ हर साल बाल कलाकार प्रोग्राम करवाती है बल्कि इन्हें अपने लेवल पर पढ़ाते भी हैं और इन्हें पढ़ाई की जरूरत के मुताबिक वित्तीय मदद भी करते हैं। संस्था को जब भी उनका सहयोग चाहिए होगा, वे जरूर देंगे। वर्कशॉप में एक हजार के करीब बच्चों ने भाग लिया।