- Hindi News
- अकाली कौंसलर के बेटे का अभी तक नहीं लगा सुराग
अकाली कौंसलर के बेटे का अभी तक नहीं लगा सुराग
पूर्व कौंसलरजत्थेदार जोगिंदरपाल सिंह छांगा के लापता बेटे गुरविंदर सिंह का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। गुरविंदर को घर से निकले एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। उसका एक्टिवा, सुसाइड नोट मोबाइल भाखड़ा नहर संगरूर रोड पर मिलने के बाद पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। गुरविंदर के पिता परिवार वाले नहीं मानते कि वह नहर में छलांग लगा सकता है। इसकी वजह यह है कि परिवार के झगड़े से परेशान होने के बाद दंपति अलग हो गया था, जिस वजह से वह टेंशन में तो रहता था। लेकिन सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकता था। शुक्रवार की रात परिवार के लोग पसियाणा थाना में पुलिस अधिकारी से काफी देर तक बात करते रहे, पर कोई सुराग मिला। थाना पसियाणा इंचार्ज हरविंदर सिंह ने कहा कि सुसाइड लेटर के कारण उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल नहीं निकलवाई है।
यह था मामला
मामलेके अनुसार गुरविंदर सिंह धर्मपुरा बाजार स्थित एसी मार्केट के नजदीक कपड़ों की दुकान करता था। वह रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद से लापता था, जिसके बाद परिवार वाले सारी रात उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार सुबह उसका एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ था, जिसकी डिग्गी में सुसाइड लेटर, मोबाइल प|ी के साथ तलाक से संबंधित कुछ दस्तावेज मिले थे। वह तलाक के बाद से परेशान चल रहा था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।