पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार में स्टेज लगाने पर दो ग्रुप आमने सामने

बाजार में स्टेज लगाने पर दो ग्रुप आमने-सामने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवरात्रि परगुरबख्श कॉलोनी के मेन बाजार में स्टेज लगाने के मामले पर दो ग्रुप आमने सामने गए हैं। एक ग्रुप जहां काफी समय से शिवरात्रि पर मेन बाजार में स्टेज लगा रहा था तो दूसरे ग्रुप ने जिला प्रशासन से बाजार में स्टेज लगाने की परमिशन ले ली है। आजाद हिंद यूथ क्लब मेंबर्स का कहना है कि कुछ राजनीतिक लोग शिवरात्रि पर शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। क्लब मेंबर सौरभ शर्मा, बलविंदर बंटी, आकाश शर्मा, शशि शर्मा, आशीष सुमित शर्मा ने कहा कि क्लब की ओर से लंबे समय से शिवरात्रि पर मेन बाजार में स्टेज लगाई जाती है। क्लब द्वारा स्टेज लगाकर शिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल लोगों का सम्मान किया जाता है। इस बार किसी दूसरी संस्था द्वारा जिला प्रशासन से स्टेज लगाने की परमिशन ली गई है। क्लब मेंबर्स ने प्रशासन से इस मामले को सुलझाने की मांग की। यहां सौरभ सूद, अमन खन्ना, अरूण सभरवाल सचिन तूली मौजूद रहे।