ज्यूडिशियल रिमांड पर जीएम बांसल ठेकेदार
पटियाला। बीएसएनएलके जनरल मैनेजर राजेश बांसल ठेकेदार शशि गोयल उर्फ फनिंद्र गोयल को सीबीआई पंजाब की विशेष अदालत के जज कंवलजीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अरोपियों को 21 फरवरी तक न्यायक हिरासत में भेज दिया है। आज दोनों को पुलिस रिमांड खत्म हो गया। सीबीआई की एक विशेष टीम ने गत दिनों पटियाला में छापामारी कर बीएसएनएल के जनरल मैनजेर राजेश बांसल को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।