ट्रैफिक रूल्ज अपनाएं, हादसों से बचें
टेक्निकल इंप्लाइजयूनियन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ टैंक नगर निगम मेंबरों ने भास्कर के सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़कर अदालत बाजार में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम अपनाने की अपील की। इस मौके पर यूनियन के प्रधान पवित्र सिंह गुरू ने कहा कि हर व्यक्ति को ट्रैफिक नियम अपनाने चाहिए। अगर सड़क हादसों से बचना है तो इन्हें अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ट्रैफिक नियमों को अपनाता है वह अपने साथ साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन को भी चाहिए कि वह नौजवान पीढ़ी को इन नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल कॉलेजों में कैंप लगाकर ट्रैफिक नियम बताए जाएं।
यूनियन ने 60 मिनट में करीब 35 लोगों को अवेयर किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट उन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जिनको ट्रैफिक नियम की जानकारी नहीं होती। हमारा भी फर्ज बनता है कि हमें लाइसेंस बनवाने से पहले इन नियमों की सारी जानकारी हो। इस मौके पर लोगों को ट्रैफिक नियमों से जागरूक करने में राजेश कुमार, परमिंदर गोल्डी, सुरिंदर शर्मा, बलजिंदर सोही, मनजीत सिंह, चमन लाल, लक्की, विजय अजय शामिल रहे।
यूनियन मेंबर वाहन चालक को हेलमेट पहनने की अपील करते हुए।
हादसों के िखलाफ
भास्कर
महाअिभयान