पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक किया पेश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक किया पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक किया पेश

पटियाला | यूथक्लब बादशाहपुर ने जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से भ्रूणहत्या विरोधी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नाटक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में कराया। जसबीर कौर संधू के निर्देशन में कराए नाटक के दौरान मुख्य मेहमान नेहरू युवा केंद्र की जिला कोऑर्डिनेटर परमजीत कौर रहीं। प्रधानगी प्रिंसिपल गुरपाल सिंह ने की। स्टेट अवाॅर्डी जसबीर कौर संधू, स्टेट अवाॅर्डी परमजीत सिंह बादशाहपुर, अवतार भानरा, जसविंदर पसियाणा, मखन रौंगला, कमलदीप देओगढ़, गुरध्यान ढिल्लों, बिल्ला सिद्धूवाल और रूपिंदर कौर ने नाटक में अभिनय किया। यहां मेजर सिंह, गोना रानी, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, संदीप कुमार, निशान सिंह, दलबीर सिंह, जोगिंदर चन्ना, करम सिंह मौजूद रहे।