- Hindi News
- 9वां राजिंदर कौर वंता पुरस्कार डॉ. सद्धर को
9वां राजिंदर कौर वंता पुरस्कार डॉ. सद्धर को
पटियाला| साहित्यजगत में डाॅ. हरजीत सिंह सद्धर की उपलब्धियों को देखते हुए पंजाबी साहित्य सभा ने भाषा महकमे के सहयोग से 9वां राजिंदर कौर वंता यादगारी पुरस्कार दिया गया। रविवार को भाषा भवन में कराए यादगारी साहित्यिक समागम में पंजाब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल जीके सिंह ने हिस्सा लिया। प्रधानगी मंडल में सभा प्रधान डाॅ. दर्शन सिंह आष्ट, इकबाल सिंह वंता, डाॅ. हरजीत सिंह सद्धर और राजवंत कौर मान शामिल रहे।
सिंह ने कहा कि सभी को अपने साहित्यक, सभ्याचारक और ऐतिहासिक विरसे को नहीं भूलना चाहिए। मां बोली हमारा सरमाया है और इसकी संभाल करना सभी का फर्ज है। सभा का हर साल दिया जाने वाला राजिंदर कौर वंता साहित्यक पुरस्कार 2014 पंजाबी विद्वान डाॅ. हरजीत सिंह सद्धर (राजपुरा) को दिया गया। नगद राशि के अलावा शॉल और सम्मान पत्र भेंट किए। इस दौरान राजिंदर कौर वंता के पति इकबाल सिंह वंता ने कहा कि उनका परिवार सभा और साहित्य से शुरू से ही जुड़ा है। इप्टा संस्था की पूर्व मेंबर प्रिंसिपल राजवंत कौर मान, डा. राजवंत कौर, हरप्रीत राणा, कोमल समाना ने अपने विचार दिए।
कुलवंत सिंह, गिल सुरजीत, प्रो. कुलवंत सिंह ग्रेवाल, गुरचरन सिंह पब्बाराली, डा. अमनप्रीत कौर, पम्मी फग्गूवालिया ने गीत सुनाए। डाॅ. अमर कोमल की किताबें जुगनुआं दी बारात और पंडित कौर चंद राही दे बैंतां पर आधारित किताब प्यार दे अथरू और डाॅ. अमनदीप कौर की किताब पंजाब दा संगीत जगत रिलीज की गई।
डाॅ. जीएस आनंद, डाॅ. मनजीत सिंह बल, परवेश कुमार समाना, पवन हरचंदपुरी, सुरिंदर कौर बाड़ा, हरजिंदर कौर, गुरचरन सिंह चौहान, बलविंदर सिंह भट्टी, हरिंदर सिंह गोगना, सुखविंदर सिंह सुखी, अमरिंदर सिंह कालेका, अमनदीप सिंह, एमएस जग्गी, हरिदत्त हबीब, पम्मू फग्गूवालिया, फतेहजीत सिंह, डाॅ. गुरविंदर अमन, दलीप सिंह उप्पल, डाॅ. इंद्रमोहन सिंह, बीबी जौहरी, रणजीत कौर चड्ढा, हरसिमरन सिंह चड्ढा, मनप्रीत सिंह कंग, कहानीकार बाबू सिंह रैहल और दविंदर पटियालवी मौजूद रहे।
पटियाला मेंरविवार को डाॅ. हरजीत सिंह सद्धर को सम्मानित करते जीके सिंह, दर्शन सिंह आष्ट अन्य