- Hindi News
- ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने के लिए कराया कंपीटिशन
ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने के लिए कराया कंपीटिशन
बच्चों ने पुलिस वाले से अपील की हेलमेट पहनें
यूशुडवियर हेलमेट एंड ओबे ट्रैफिक रूल्स, कुछ इस तरह से दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के स्टूडेंट्स ने सोमवार को शेरांवाला चौक पर लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जागरूक किया। काॅलेज स्टाफ के साथ ट्रैफिक इंचार्ज दफ्तर पहुंचे 18 बच्चों ने हाथ में स्लोगन लेकर लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
जेब्रा क्राॅसिंग, हेलमेट पहनने, रेड लाइट सिग्नल फॉलो करने, सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग के समय फोन सुनने के अलावा अन्य नियमों के पालन करने की अपील की। डीएसपी ट्रैफिक अजिदंर सिंह की अध्यक्षता में दैनिक भास्कर के सहयोग से सड़क हादसों के खिलाफ चल रहे महाअभियान के तहत यह जागरुकता अभियान चलाया था। ट्रैफिक इंचार्ज ने पहले बच्चों को थोड़ी देर ट्रैफिक नियम सिग्नल के बारे में जानकारी दी।
स्लोगनके जरिए किया लोगों को अवेयर:
हाथमें स्लोगन लेकर लोगों को जागरूक कर रहे इन स्टूडेंट्स ने एक पुलिस मुलाजिम को बिना हेलमेट जाते देख रोका और उसे भी नियमों का पालन करने की अपील की। जिस पर मुलाजिम ने सहमति जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे।
जेब्राक्राॅसिंग पार करने की अपील:
श्रीकाली माता मंदिर से फव्वारा चौक जा रही एक महिला वकील की कार जेब्रा क्राॅसिंग से आगे खड़ी थी, जिन्हें स्टूडेंट्स ने नियमों के बारे में बताया। उन्होंने सहमति जताते हुए अपनी कार पीछे की और सीट बेल्ट लगाई। महिला वकील ने कहा कि अक्सर लोग जल्दबाजी के कारण नियमों की अनदेखी करते हैं, लेकिन भविष्य में वह खुद जागरूक रहेंगी और लोगों को भी जागरूक करेंगी।
भास्कर महाअभियान के तहत सोमवार को घनौर के जेस्पर स्कूल की टीचर और स्टूडेंट्स ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की शपथ लेते हुए।
बच्चाें को अवेयर करें
गुरुद्वाराप्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहल के आधार पर देनी चाहिए। जिससे हादसों को कम किया जा सके। अच्छे समाज की रचना में नियमों का पालन बहुत जरूरी है।
ट्रैफिक रूल की अवहेलना करें
प्रिंसिपलरविंदर सिंह ने भास्कर की मुहिम को सामाजिक बदलाव का बड़ा कारण बनने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि उनका स्कूल, स्टाफ और स्टूडेंट्स इस बात का हमेशा ध्यान रखेंगे कि कोई ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करे।
मुहिम से सभी को जुड़ने क