- Hindi News
- 4 महीने से पेंशन नहीं, पीआरटीसी पेंशनर्स ने लगाया धरना
4 महीने से पेंशन नहीं, पीआरटीसी पेंशनर्स ने लगाया धरना
पीआरटीसीपेंशनएसोसिएशन की केन्द्रीय बॉडी के बुलाने पर सभी डिपो के पेंशनर्स ने अपनी 4 महीने से रुकी पेंशन अन्य मांगों के लिए सोमवार को पीआरटीसी डिपो के आगे पटियाला डिपो के प्रधान जोगिंदर सिंह और जनरल सेक्रेटरी शिव कुमार की अगुवाई में रोष धरना लगाया गया। धरने में सभी पेंशनर्स ने पीआरटीसी और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हरी सिंह चमक ने बताया कि मैनेजमेंट पहले की तरह अभी भी टाल-मटोल की नीति अपना रहा है। प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों और किलोमीटर स्कीम के ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, क्योंकि वे बसें पीआरटीसी के जीएम ने डाली हुई हैं। राज्य प्रधान भगवंत सिंह कंगणवाल ने कहा कि अदारे में बनावटी घाटे दिखा कर पंजाब सरकार पीआरटीसी को बंद करने पर लगी है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए का डीजल महकमे द्वारा लेकर किलोमीटर स्कीम वाले सरेआम अपनी जेब भर रहे हैं।कंगणवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई मांगें पुरी होने तक चलेगी और वह महकमे को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। उन्होंने 17 दिसंबर को पटियाला में होने वाले रोष धरने में सभी पेंशनर्स को शामिल होने की अपील की। यहां नानक चंद, सुखदेव सिंह, सुरिंदर कुमार बची मौजूद रहे।