नशे पर रोक लगाने की अपील की
पटियाला। मेडिकलनशे से बर्बाद हो रही नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए डाॅ. अशोक जोशी ने एसएसपी से गुहार लगाई है। नवनियुक्त एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान को सम्मानित करने के लिए पहुंचे डाॅ. जोशी ने कहा कि शहर में मेडिकल नशे का काफी प्रचलन होता जा रहा है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों को बैन करने के बावजूद भी युवक कैप्सूल और टीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेडिकल नशे के कारण जानलेवा बीमारियां होती हैं, इसकी जानकारी होने के बावजूद नौजवान इस नशे का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हट रहे। सड़कों पर छोटे-छोटे बच्चे फ्लूड का नशा करते हुए आम देखे जा सकते हैं। एसएसपी चौहान ने कहा कि जल्द ही वह टीमों का गठन करके जिन-जिन इलाकों में मेडिकल नशे बिक रहे हैं, उनकी लिस्ट तैयार कराएंगे और वहां पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान काे मोमेंटो देकर सम्मानित करते डाॅ. अशोक जोशी अन्य।