पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्की सड़कें नहीं, लोगों ने शुरू की भूख हड़ताल

पक्की सड़कें नहीं, लोगों ने शुरू की भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |टूटी सड़कोंसे परेशान होकर वाॅर्ड-2 के निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे वाॅर्ड के महिंदर सिंह, घुम्मन सिंह खरोड़, हिमांशु जोशी, गुरमेल सिंह और भिंदर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे। वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर वाॅर्ड-2 भादसों रोड के लोग डाॅ. दर्शनपाल की देखरेख में डीसी को मिले उन्हें मैमोरंडम सौंपा। सोसाइटी के महासचिव कर्मचंद भारद्वाज ने कहा कि वाॅर्ड के लोग 4 जुलाई को नगर निगम के कमिश्नर से मिले थे। कमिश्नर ने लिखित तौर पर कहा था कि 2 महीने में गलियों और सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। काॅलोनियों में जो भी समस्याएं हैं उन्हें 2 महीने में दूर कर लिया जाएगा। नई चुंगी से दर्शना काॅलोनी तक और प्रेम नगर, आदर्श काॅलोनी में 40 फुटी सड़क का निर्माण किया जाएगा। बावजूद नगर निगम ने लगातार टालमटोल वाला रवैया अपनाया रहा है। उन्होंने कहा कि आर्दश काॅलोनी दर्शना काॅलोनी जहां लगभग चार साल से पहले सीवरेज डाला गया था, वहां पर गलियों नालियों में एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। जबकि बाद की काॅलोनियों को पक्का किया जा चुका है। धर्म सिंह, सत प्रकाश, शर्मा, मुरारी लाल, मनीष बातिश, बीबी किरन शर्मा मौजूद रहे।

डीसी आफिस के बाहर धरना देते वार्ड नंबर-2 के लोग।