नशीला दूध पिला महिला को लूटा
पटियाला। सिंबड़ोगांव की एक महिला को नशीली वस्तु मिला दूध पिलाकर लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे रंजीत सिंह पुत्र शिंदरपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी अरुण वर्मा उसकी प|ी पूजा निवासी लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 9 नवंबर को यह आरोपी बच्चों के साथ घर पर आए और कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहे थे तो रास्ते में उनके घर गए। रात को खाना खाने के बाद दूध पीने की इच्छा जाहिर की लेकिन बाद में पूजा ने खुद रसोई में जाकर दूध बनाने की बात कही। इस दौरान उसने दूध में नशीली वस्तु मिला कर उसे दूध पिलाया तो वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी कैश सामान लेकर फरार हो गए।