पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के रेट बढ़ाने का विरोध करेगी लोक राज पार्टी

बिजली के रेट बढ़ाने का विरोध करेगी लोक राज पार्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | लोकराज पार्टी के प्रधान हरचंद सिंह बरसट ने कहा है कि अगले दिनों में पावरकॉम द्वारा बिजली के रेट्स 10 से 12 फीसदी बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का पार्टी विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली पहले ही बाकी राज्यों से ज्यादा महंगी है और इस प्रस्ताव ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक ओर जहां राज्य में बिजली की सप्लाई रेगुलर नहीं वहीं इस प्रस्ताव से राज्य की जनता पर सैकड़ों करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ जाएगा। बरसट ने कहा कि पार्टी जल्द पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन और पावरकॉम का घेराव करेगी। यहां हरभूपिंदर सिंह, मदन लाल, हरजीत सिंह बलबेड़ा, गुरध्यान सिंह, यादविंदर सिंह, नरिंदर सिंह मौजूद रहे।

यूरिया की सप्लाई रोकने का विरोध

बरसटने कहा कि एक ओर तो डिप्टी सीएम बिजली मंत्री सुखबीर बादल राज्य को पावर सरप्लस स्टेट बनाने का दावा करते हैं और दूसरी ओर पावरकॉम हर साल बिजली किराया दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। इस डिप्टी सीएम के दावों की पोल खुल जाती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में यूरिया की सप्लाई रोकने और जीरी उत्पादकों को 16 हजार करोड़ रुपए का बकाया दिए जाने की कार्रवाई का विरोध किया।