- Hindi News
- पंजाबी यूनिवर्सिटी में रिफ्रेशर कोर्स इन फिजिकल साइंस शुरू
पंजाबी यूनिवर्सिटी में रिफ्रेशर कोर्स इन फिजिकल साइंस शुरू
पटियाला। यूजीसीअकादमिक स्टाफ कॉलेज पीयू ने सोमवार को 48वां रिफ्रेशर कोर्स इन फिजिकल साइंस शुरू किया। चीफ गेस्ट पीयू के असिस्टेंट डीन रिसर्च एंड हेड बॉटनी डिपार्टमेंट डॉ. एमआईएस सग्गू रहे। डॉ. सग्गू ने कहा कि विभिन्न विषयों की बारीकियों को समझने के लिए यह कोर्स कारगर रहेगा। डॉ. बलबीर कौर को-कोऑर्डिनेटर रिफ्रेशर कोर्स इन फिजिकल साइंसिज ने कहा कि यह कोर्स स्टूडेंट्स के लिए अपने-अपने विषय में नए रास्ते खोजने के लिए सहायक होगा। डॉ. बलविंदर सिंह टिवाणा और डॉ. भजन सिंह मौजूद रहे।