स्कूटर की डिग्गी से मोबाइल चोरी
पटियाला | रोजगार्डन के बाहर खड़े एक स्कूटर की डिग्गी से अनजान लोगों ने दो मोबाइल चुरा लिए। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने हर्षदीप र| निवासी गिल एंकलेव हीरा नगर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हर्षदीप के अनुसार वह सैर करने के लिए रोज गार्डन गया था, जहां वापिस लौटने पर देखा तो उसके दोनों ही मोबाइल चोरी हो चुके थे।