पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशुतोष महाराज के बेटे ने एकल जज के फैसले को चुनौती दी

आशुतोष महाराज के बेटे ने एकल जज के फैसले को चुनौती दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनडी तिवारी का डीएनए टैस्ट हो सकता है तो हमारे मामले में क्यों नहीं

ललितकुमार | चंडीगढ़

उत्तराखंडकेपूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे के दावे पर उनका डीएनए टैस्ट हो सकता है तो यह आशुतोष महाराज के मामले में भी होना चाहिए। मैं आशुतोष महाराज का बेटा हूं और उनकी मौत के बाद उनके शरीर का अंतिम संस्कार करना मेरा हक भी है और कर्तव्य भी। ऐसे में हाईकोर्ट के एकल जज के आदेशों पर रोक लगाते हुए डीएनए टैस्ट करवाया जाए और तब साबित हो जाएगा कि मैं ही आशुतोष महाराज का बेटा हूं।

पंजाब के नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के बेटे होने का दावा करने वाले दलीप झा ने हाईकोर्ट के एकल जज के फैसले के खिलाफ दायर की अपील में यह दलील दी है। अपील में कहा गया है कि उसकी डीएनए मिलाए जाने और अंतिम संस्कार करने का हक दिए जाने की मांग खारिज कर दी गई है। ऐसे में उनकी इन दलीलों पर विचार किया जाए।

काहलों की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

चंडीगढ़| पटियालास्थित सीबीआई की विशेष अदालत से जारी सम्मन खारिज करने की मांग को लेकर पंजाब के पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ने सीबीआई को 24 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। काहलों ने कहा है कि सीबीआई अदालत ने उनके खिलाफ 1997 से 2002 के बीच 909 पंचायत सैक्रेटरीज की नियुक्ति में हुई धांधली के मामले में सम्मन जारी किया है। इन नियुक्तियों के समय वे ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही गई थी लेकिन पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी थी।

एकल जज ने एक दिसंबर के फैसले में महाराज का 15 दिन में अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने महाराज की पार्थिव देह सौंपे जाने की मांग संबंधी दलीप झा की मांग को अस्वीकार कर दिया था और पंजाब के चीफ सैक्रेटरी, प्रिंसीपल सैक्रेटरी (होम), हैल्थ और लोकल बॉडीज विभाग के सैक्रेटरी और डीजीपी की सुपरविजन में कमेटी गठित कर 15 दिन में महाराज के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के निर्देश थे। दलीप कुमार झा ने डेरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि चल अचल संपत्ति के लालच में महाराज को जहर देकर मारे जाने की आशंका है। ऐसे में डैड्ड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाए। हाईकोर्ट ने इस दलील को भी अस्वी