आॅर्गेनाइजेशन ने बांटा फ्री राशन
पटियाला। ह्यूमनराइट्स केयर आॅर्गेनाइजेशन ने डॉ. नर बहादुर वर्मा की प्रधानगी में 35वां मुफ्त राशन वितरण प्रोग्राम कराया गया। 21 जरूरतमंद महिलाओं को राशन बांटा गया। राशन में आटा, चीनी, रिफाइंड ऑयल, चावल, चाय पत्ती रहे। पवन गुप्ता, ऋषभ जैन, दविंदर सिंह, विजय मोहन वर्मा, परमजीत सिंह, राजिंदर सिंह, अशोक धवन, मास्टर बलदेव सिंह, अशोक कुमार सरीन, हरविंदर सिंह रखड़ा, जरनैल सिंह, लखविंदर सिंह, हरचरण सिंह, शाम सुंदर लाल, हरभजन सिंह, बाला सिंह कलेर मौजूद रहे। डॉ. नर बहादुर वर्मा ने कहा कि अगर किसी जरूरतमंद महिला को राशन चाहिए तो वह आर्गेनाइजेशन से संपर्क कर सकती है।