पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब जूनियर फुटबाल टीम की कप्तानी जुगल करेंगे

सब जूनियर फुटबाल टीम की कप्तानी जुगल करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबजूनियर नैशनल फुटबाल चैम्पियनशिप फॉर मीर इकबाल हुसैन ट्रॉफी को लेकर पंजाब की टीम का चयन हो गया है। टीम की कप्तानी माहिलपुर फुटबाल एकेडमी के जुगल किशोर करेंगे। टूर्नामैंट 12 से लेकर 19 दिसंबर तक सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश में होगा। खिलाड़ियों का कैंप जेसीटी स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में लगाया गया था। इसमें खिलाड़ियों को कोच जसवंत सिंह परमार, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, दविंदर सिंह, ने ट्रेनिंग दी।

टीमइस तरह है : गोलकीपर: शमशेरसिंह दशमेश एकेडमी श्री आनंदपुर साहिब, सुखमन जोत सिंह यादविंदर पब्लिक स्कूल पटियाला, डिफैंडर: जुगलकिशोर, प्रभजोत सिंह, मोहम्मद राशिद माहलपुर फुटबाल एकेडमी, महकवीर सिंह, जतिंदरपाल, गुरमीत सिंह संत बाबा हजारा एकेडमी निक्के घुमाण, मिडफील्डर: जगदीपसिंह, तेजविंदर सिंह, जसकरनप्रीत सिंह, सुखमनप्रीत सिंह संत बाबा हजारा एकेडमी, सियोजमंग डॉगल मिडफील्डर माहलपुर फुटबाल एकेडमी, गोविंद बहादुर, सुखविंदर सिंह यूथ फुटबाल एकेडमी रुकड़ा कलां, तरनप्रीत सिंह शेर-ए-पंजाब एकेडमी चकर लुधियाना, स्ट्राइकर: संदीपसिंह स्ट्राइकर संत बाबा हजारा एकेडमी, जगजीत सिंह यूथ फुटबाल एकेडमी रुड़का कलां, दिलप्रीत सिंह दशमेश फुटबाल एकेडमी श्री आनंदपुर साहिब और लेटखोतिचोन रुईबिन माहलपुर फुटबाल एकेडमी।