- Hindi News
- प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स तोड़ते ट्रैफिक रूल्स, एक्शन नहीं
प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स तोड़ते ट्रैफिक रूल्स, एक्शन नहीं
पटियाला| पटियाला-डकालारोड पर प्राइवेट ट्रांसपोर्टर बसों में क्षमता से ज्यादा सवारियां भरते हैं। स्टूडेंट्स को बसों की छत पर बैठकर सफर करना पड़ता है। रोड पर होने वाले सड़क हादसों का कारण यह भी है कि सवारियों को मजबूरन बस के पीछे या छत पर बैठना पड़ता है। अगर बस ड्राइवर अचानक ब्रेक लगाता है तो बस की छत या फिर बस के पीछे लटक रही सवारियों को गंभीर चोटें आती है। इन प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ तो डीटीओ महकमे ने कार्रवाई की है ही ट्रैफिक पुलिस ने। प्राइवेट ट्रांसपोर्टर सरेआम ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ा रहे हैं। निजी ट्रांसपोर्ट के मालिक हरप्रीत सिंह ने कहा कि पटियाला से डकाला रोड पर चलने वाली बसें ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करती। संबंधित महकमे ट्रैफिक पुलिस को चाहिए कि इनके खिलाफ कार्रवाई करे। हरप्रीत ने कहा कि रूल्स सबके लिए बराबर होने चाहिए।
सख्त कार्रवाई होगी: थिंद
जिलाट्रांसपोर्ट अफसर गुरप्रीत सिंह थिंद ने कहा कि महकमा रूटीन चेकिंग करता है। जो रूल्स फॉलो नहीं करता उनके चालान काटकर जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए एकसार है। फिर भी इस रोड पर नाका लगाकर कार्रवाई की जाएगी। जो भी मौके पर ट्रैफिक रूल तोड़ता पकड़ा गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।