- Hindi News
- लोकल बॉडी डायरेक्टर को भेजी वाॅर्ड 2 की शिकायत
लोकल बॉडी डायरेक्टर को भेजी वाॅर्ड-2 की शिकायत
वाॅर्ड-2केतहत आती काॅलोनियों में सड़क पानी की समस्या को लेकर वेलफेयर सोसाइटी ने एक शिकायत लोकल बॉडी के डायरेक्टर प्रियंक भारती को भेजी है। डायरेक्टर को भेजी शिकायत में सोसाइटी ने कहा है कि नगर निगम दोगली नीति के चलते वाॅर्ड की समस्याएं हल नहीं कर रहा।
वाॅर्ड के लोगों को मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। उधर, डीसी आफिस के बाहर काॅलोनी निवासियों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। गुरतेज सिंह देखरेख में गौरव शर्मा, राम सिंह, रविंदर सिंह पवन कुमार तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे। डाॅ. दर्शनपाल ने कहा कि 11 दिसम्बर नगर निगम के खिलाफ शहर के प्रमुख बाजारों में काले झंडे दिखाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके बाद भादसों रोड पुरानी चुंगी पर नगर निगम प्रशासन की अर्थी फूंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी लोगों की शिकायत समस्याओं के हल के लिए लोक दरबार लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। समस्याओं के हल के लिए जनता सड़कों पर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
यहां रैली को घुम्मन सिंह, कर्मचंद भारद्वाज, दर्शन कौर, राम सिंह, धर्म सिंह, गुरतेज सिंह, कृपाल सिंह, सत्यप्रकाश, मेध राज शर्मा ने संबोधित किया।
भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते काॅलोनी के लोग।