पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहड़ी, फड़ियों पर कार्रवाई करने में निगम ट्रैफिक पुलिस सुस्त

रेहड़ी, फड़ियों पर कार्रवाई करने में निगम ट्रैफिक पुलिस सुस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडकिनारे रेहड़ी-फड़ी लगाकर कब्जे करने वाले रेहड़ी मालिकों पर कार्रवाई के लिए तो ट्रैफिक पुलिस नगर निगम तैयार है। सड़कों से कब्जे हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस निगम एक दूसरे पर बात डाल देते हैं। धर्मपुरा बाजार, लाहौरी गेट, आर्य समाज चौक, साईं मार्केट, अनारदाना चौक, किला चौक, लीला भवन, त्रिपड़ी राजपुरा रोड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रेहड़ी फड़ी वालों ने रेगुलर मार्केट बना ली है। लीला भवन चौक में फ्रूट मार्केट का आधा हिस्सा लंबे समय बाद हटाया गया है। लीला भवन एरिया में कुछ समय पहले ट्रैफिक इंचार्ज पुष्पा देवी ने कार्रवाई शुरू की थी। रेहड़ी वालों ने सियासी रसूख का इस्तेमाल किया तो उसके बाद इंचार्ज ने इधर चक्कर मारना छोड़ दिया। लीला भवन एरिया में रात के समय सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों के आगे गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है, जिसके कारण आम लोगों का इधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यहां पहले 2 से 3 रेहड़ी वाले काम कर रहे थे वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 8 से 9 हो चुकी है। यही हाल अनारदाना चौक का है, जहां पर शाम को खासकर महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां पर रेहड़ी वाले आधी सड़क घेर लेते हैं, जिसके कारण लोगों को इधर उधर गुजरने के लिए रास्ता तक नहीं मिलता।

सड़क जाम करने वाले रेहड़ी वालों पर एक या दो दिनों बाद कार्रवाई तय: ट्रैफिक इंचार्ज

ट्रैफिकइंचार्ज पुष्पा देवी ने बताया कि अभी तक ट्रैफिक वन वे पर जुटे हुए थे। रेहड़ी वालों पर कार्रवाई करने का जिम्मा नगर निगम का है, लेकिन फिर भी जहां-जहां शहर में अवैध तौर पर सड़क जाम करने वाले रेहड़ी हैं वहां एक या दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई शुरू होगी।

योजना के तहत करेंगे कार्रवाई: कमिश्नर

नगरनिगम की कमिश्नर इंदू मल्होत्रा ने बताया कि अभी दुकानों के बाहर सामान उठाने की कार्रवाई चल रही है। शहर में जिन जिन इलाकों में रेहड़ी वालों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं, योजना के तहत इनका सामान भी जब्त किया जाएगा। अलग टीम का गठन करके कार्रवाई होगी।

साई मार्केट में सड़क के बाहर अवैध ढंग से रखे टायर, जो जाम का कारण बनते हैं।