पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन पेश

कोर्ट में पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअतिरिक्तसेशन जज की अदालत में चल रहे पंजाब लोक सेवा कमीशन भर्ती घोटाले मामले में वीरवार को पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रविंदरपाल सिंह सिद्धू पेश हुए। जबकि पीएस सोढी समेत सभी आरोपी पेश हुए। अदालत में बचाव पक्ष के वकील और सरकारी वकील भी हाजिर थे। बचाव पक्ष के वकीलों और सरकारी वकीलों ने मामले पर फाइनल बहस जारी रखी। मामले की सुनवाई आगे डाल दी गई है।

यहहै मामला: पीपीएससीके पूर्व चेयरमैन रविंदरपाल सिंह के कार्यकाल के दौरान विभिन्न ओहदों पर जो भर्तियां की गई थी उनमें बड़े स्तर पर घोटाला हुआ था और जो भर्तियां की गई थी वह पैसे लेकर की गई थी। इसकी जांच विजिलेंस पुलिस ने की थी। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना विजिलेंस पटियाला में मामला दर्ज किया गया था।

बुजुर्ग कैदी की बीमारी के कारण मौत

पटियाला।केंद्रीयजेल पटियाला में सजा भुगत रहे 80 साल के बुजुर्ग कैदी की मौत हो गई। कैदी की पहचान अमर सिंह निवासी गांव ददराला रोड के तौर पर हुई है। केंद्रीय जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल राजन कपूर ने कहा कि कैदी अमर सिंह काफी बुजुर्ग था और कई दिनों से बीमार था। उसे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में एडमिट कराया था। उक्त कैदी की बीमारी के कारण मौत हो गई। उसके लाश को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के समय ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीप्ति गोयल मौजूद रहीं।