सुब्रह्मण्यम भारती के जीवन पर चर्चा की
पटियाला। खालसाकॉलेज में वीरवार को हिंदी और तामील भाषा के कवि सुब्रह्मण्यम भारती के जन्म दिवस पर सेमिनार कराया गया। प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह उभा ने कहा कि सुब्रह्मण्यम भारती के हिंदी और तामील साहित्य के क्षेत्र में डाले गए योगदान सदका ही हिंदी मानव मंत्रालय, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान डालने वाले साहित्यकारों को सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार से सम्मानित करता है। अब तक 11 साहित्यकारों को यह पुरस्कार मिला है। कॉलेज के हिंदी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. हरविंदर कौर ने सुब्रह्मण्यम भारती के जीवन रचनाओं संबंधी जानकारी दी। यहां डॉ. जसलीन कौर, डॉ. जगजीत सिंह, जसप्रीत कौर, इंद्रबीर कौर और रजनी शर्मा मौजूद रहीं।