अब घर के पास करा सकेंगे प्रोग्राम्स
डीएमडब्ल्यूकॉलोनी में रहने वाले लोगों को मैरिज या फिर विभिन्न प्रोग्राम करने के लिए घर से दूर किसी पैलेस में नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें कॉलोनी में ही सस्ते रेट पर कम्युनिटी सेंटर मिलेगा। जोकि शहर के विभिन्न पैलेस से बेहतर है। डीएमडब्ल्यू कॉलोनी में रेलवे डिपार्टमेंट ने कम्युनिटी सेंटर तैयार किया है। जिसे आने वाले समय में लोगों की सहूलियत के लिए जल्द शुरू किया जाना है। इससे पहले लोगों के लिए कॉलोनी में ऐसा कोई बड़ा हॉल नहीं है जिसमें कोई प्रोग्राम हो सके। डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ इंजीनियर राजपाल ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए इसे तैयार किया गया है। इसके उद्घाटन की रस्म भी आने वाले समय में होने जा रही है। उद्घाटन के बाद ही इसमें होने वाले प्रोग्राम के रेट तय किए जाएंगे। राजपाल ने कहा कि यह कम्युनिटी सेंटर एक शानदार पैलेस की तरह है। डीएमडब्ल्यू कॉलोनी में रेलवे ने करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाया है। शहर के विभिन्न शानदार पैलेस की तरह है। इस सेंटर के आसपास पार्किंग की अलग से सुविधा है। एसी सेंटर में 500 से ज्यादा लोगों के लिए प्रोग्राम हो सकता है।
^डीएमडब्ल्यू के संदीप ने कहा कि कम्युनिटी सेंटर बनने पर लोगों को फायदा होगा। अगर कोई प्रोग्राम करवाना होता था तो घर से किसी दूसरी जगह कहीं दूर पैलेस बुक करवाना पड़ता था। घर के पास शानदार कम्युनिटी सेंटर मिलने से दूर नहीं जाना होगा।
^शशि बांसल ने कहा कि घर के पास ही शानदार, एयरकंडीशंड और सस्ते रेट पर इतना बड़ा हॉल मिले तो क्यों कोई दूसरी जगह जाए। बांसल ने कहा कि इस हॉल से डीएमडब्ल्यू निवासियों को काफी लाभ होगा। क्योंकि लोगों को ज्यादा रेट भी देने पड़ते थे।