पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमडब्ल्यू में पार्कों की सफाई के लिए 47 लाख रुपए की ग्रांट जारी

डीएमडब्ल्यू में पार्कों की सफाई के लिए 47 लाख रुपए की ग्रांट जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | डीजललोकोमॉर्डेनाइजेशन वर्क्स (डीएमडब्ल्यू) में पार्कों की साफ सफाई करने के लिए डीएमडब्ल्यू प्रशासन ने 47 लाख रुपए की ग्रांट जारी कर दी है। जल्द ही प्रशासन सफाई का कॉन्ट्रैक्ट देकर साफ सफाई का काम शुरू करवाएगी। डीएमडब्ल्यू में तीन कॉलोनियां हैं, जहां अफसर लेवल से लेकर दर्जा चार मुलाजिम रहते हैं। कॉलोनी के अंदर ही पार्क भी बनाए गए हैं, जहां पर अकसर गंदगी पसरी रहती है। इसको लेकर मुलाजिम कई बार शिकायत भी दे चुके हैं। इसके बाद अब प्रशासन ने डीएमडब्ल्यू को साफ रखने की योजना बनाई है, जिसके चलते ग्रांट रिलीज कर दी गई है।