लाल बत्ती जंप में स्कूटी-बाइक टकराए
लहलकाॅलोनीचौक पर लाल बत्ती जंप करने के चक्कर में बाइक स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गया। उसे राजिंदरा में दाखिल कराया गया है। जख्मी गुरजंट सिंह (उम्र 38 साल) बठोईकला का है। रात आठ बजे हुआ।
गुरजंट सिंह खंडा वाला चौक से 21 नंबर पुल की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर खड़े ट्रैफिक मुलाजिम रघुबीर सिंह अन्य मुलाजिमों ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा। स्कूटी सवार महिलाएं हादसे के बाद घबरा गईं। रोते हुए बोली कि हादसा उसकी गलती से हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित थाने में और जख्मी के घरवालों को सूचना दे दी थी। लड़की के घरवाले भी मौके पर पहुंचने के बाद जख्मी को अस्पताल भिजवाने में मदद कर रहे थे।
बाइक सवार खंडा वाला चौक से 21 नंबर पुल की तरफ जा रहा था। स्कूटी सवार लड़की 21 नंबर पुल से बारादरी की तरफ मुड़नें लगी थीं। स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार लड़की बच गई। बाइक सवार गुरजंट जख्मी हो गया। ट्रैफिक मुलाजिम रघुबीर सिंह ने कहा कि हादसे में गलती किसकी अभी पता नहीं चल पाया है।
पटियाला मेंवीरवार की रात 8 बजे एक्सीडेंट के बाद जानकारी देती लड़की।