पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू इंप्लाइज यूनियन प्रधान बब्बी ने सुपरिंटेंडेंट से किया गाली गलौच

पीयू इंप्लाइज यूनियन प्रधान बब्बी ने सुपरिंटेंडेंट से किया गाली-गलौच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटीके नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ बब्बी ने अमला शाखा के एक सुपरिटेडेंट से वीरवार को गाली-गलौच की। मामला रजिस्ट्रार डाॅ. दविंदर सिंह के पास पहुंच चुका है। वीरवार सुबह बब्बी काम से कुछ मुलाजिमों को लेकर अमला शाखा पहुंचा। वहां सुपरिटेंडेंट के साथ उसका झगड़ा हुआ।

सुपरिटेंडेंट शाखा के दूसरे स्टाफ मेंबरों ने काम छोड़कर सीधे रजिस्ट्रार के पास पहुंचे। बब्बी पर गालियां निकालने का आरोप लगाया। रजिस्ट्रार ने स्टाफ को समझाकर वापस भेज दिया। इस मामले में अभी दोनों पक्षों को आमने-सामने नहीं बैठाया गया है। रजिस्ट्रार डाॅ. दविंदर सिंह ने कहा कि घटना हुई है। डिपार्टमेंट के स्टाफ मेंबर उनके पास आए थे। वीसी से बात करेंगे जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

सेलरीलेटर के लिए पहुंचा था अमला शाखा : गुरविंदरसिंह के पास एक्सईएन ब्रांच के कुछ मुलाजिम गए थे। लोगों की सेलरी को लेकर मामला उलझा था। कुछ मुलाजिमों के लेटर नहीं मिले थे। दोनों समस्याओं को लेकर बब्बी मुलाजिमों के साथ अमला शाखा गया था। जहां दोनों में बहस हुई और बब्बी ने गालियां निकाली।

अभीबिजी हूं: प्रधानगुरविंदर सिंह उर्फ बब्बी ने कहा कि फिलहाल इस समय मैं बिजी हूं और कुछ नहीं कह पाऊंगा। दोबारा उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

येआरोप भी लगे पीयूके सफाई यूनियन के पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह के साथ मारपीट धमकी देने का आरोप। 2013-14 चुनाव में जीतने वाले प्रधान दर्शन सिंह के साथ शपथ-समारोह में गाली-गलौच करने का आरोप। फरवरी में झगड़े के दो महीने बाद पूर्व प्रधान दर्शन सिंह के बेटे के इंटरव्यू के समय वीसी ऑफिस के बाद तकरार हुई।

गुरविंदर सिंह बब्बी