- Hindi News
- प्ले वे स्कूल के बाहर स्टूडेंट पर लोहे की रॉड से हमला
प्ले वे स्कूल के बाहर स्टूडेंट पर लोहे की रॉड से हमला
लाहौरीगेटमें वीरवार दोपहर प्लेवे स्कूल के स्टूडेंट्स ने चाकू लोहे की रॉड से एक स्टूडेंट पर हमला कर दिया। झगड़े में एक स्टूडेंट के सिर पर गहरी चोट लगी है, उसे राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी स्टूडेंट की पहचान मनिंदर दास पुत्र रजिंदर प्रकाश निवासी घराचौं संगरूर के रूप में हुई है। मनिंदर प्ले वे स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसने इसी साल स्कूल में दाखिला लिया है। उसके सिर पर लोहे की रॉड लगी, जिसके कारण टांके लगाए गए। हाथ में चाकू का लंबा कट है। सूचना के बाद मनिंदर का भाई मनप्रीत अस्पताल पहुंचा। उसके परिवार वाले किसी काम से ऋषिकेष गए थे। जिन्हें सूचित कर दिया है।
छुट्टीके बाद हुआ था हमला : वीरवारको स्कूल की छुट्टी के बाद मनिंदर लाहौरी गेट से जा रहा था तो आर्य समाज चौक के पास आरोपी हथियारों से लैस थे। मनप्रीत ने बताया कि हमला करने वालों में तीन लड़के स्कूल के ही स्टूडेंट थे। अन्य युवक बाहरी लग रहे थे। इन लोगों के हाथ में लोहे की रॉड चाकू वगैरह थे, जिससे हमला किया गया।
मनिंदर के भाई मनप्रीत ने भी कहा कि उसे अभी झगड़े के कारण का कुछ पता नहीं है। थोड़ा होश आने पर मनिंदर ने बताया था कि आरोपी लड़के पिछले लंबे समय से उसे तंग कर रहे थे, जिस बारे में वह स्कूल प्रबंधकों को शिकायत करने वाला था। भनक लगने पर ही आरोपियों ने उस पर हमला किया होगा। रैगिंग के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
मनिंदर दास
दोनों में झगड़ा हुआ: राजदीप
स्कूलडायरेक्टर राजदीप ने कहा कि स्टूडेंट्स का झगड़ा छुट्टी के काफी देर बाद आर्य समाज इलाके में हुआ था। स्कूल स्टाफ ने झगड़े की सूचना दी थी और मौके पर पहुंच कर रोहन सोढी मनिंदर को स्कूल में लेकर आए थे। जहां फ़र्स्ट एड देकर मनिंदर को अस्पताल भेजा। आरोपी स्टूडेंट्स को स्कूल से निकाल दिया जाएगा। वैसे भी मनिंदर ने उन्हें तंग करने के बारे में शिकायत नहीं दी थी।