पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन बेचने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेसी

जमीन बेचने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनरलहाउसमें निगम के अपनी 196 दुकानों 121 जगहों को बेचने के प्रस्ताव का कांग्रेसी कौंसलर विरोध करेंगे। वीरवार को जनरल हाउस के एजेंडे पर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

निगम सदन में विपक्ष के नेता कांग्रेसी कौंसलर संजीव बिट्टू की अध्यक्षता में बुलाई बैठक में कौंसलरों ने माना कि निगम का जायदाद बेचने का फैसला पूरी तरह से गलत है। बिट्टू ने कहा इससे साफ हो गया है कि पंजाब सरकार ने निगम को किसी भी तरह की वित्तीय मदद देने से हाथ खींच लिए है। निगम मजबूरी में जमीनों को बेचकर खर्चा चलाना चाहता है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। यहां कांग्रेसी कौंसलर केके मल्होत्रा, सूरज भान, वेद कपूर, संजीव शर्मा हैप्पी, रजनी शर्मा मौजूद रहीं।

पटियाला मेंवीरवार को जनरल हाउस के ऐजेंडें पर चर्चा करते कांग्रेसी कौंसलर।