पटियाला। नगरपरिषद चुनाव, भाजपा के मुखपत्र कमल सुनेहा की मेंबरशिप मुहिम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाने के लिए पंजाब भाजपा के प्रचार साहित्य सेल के सेक्रेटरी केके जुनेजा को पटियाला अर्बन का इंचार्ज चुना गया है।यह नियुक्ति भाजपा के संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने की।
जुनेजा को पटियाला रूरल (साउथ), फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ जिलों का प्रभारी बनाया गया है। सुरेश पुरी को मुकेरियां, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट और विकास शर्मा को बरनाला, बठिंडा रूरल अर्बन का इंचार्ज बनाया गया है।
अजय जामवाल और डॉ. भाई परमजीत सिंह ने सैल के सभी सदस्यों को 25 सितंबर को पंडित उपाध्याय का जन्म दिन मनाने और कमल सुनेहा मेंबरशिप को तेज करने के लिए कहा।
(केके जुनेजा)